मनोरंजन

*✍️एक ऐसा प्यार जिनके बीच है 42 साल का अंतर…लड़की के माता-पिता से पार्टनर की उम्र ज्यादा भड़के मां-बाप ने किया ये काम…जाने इनकी कहानी….*

वॉशिंगटन: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार अंधा होता है और इसके लिए उम्र की सीमा नहीं होती. इस बात को एक अमेरिकी कपल ने सही साबित कर दिया है, जिनके बीच 42 साल का अंतर है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं. 19 साल की सैन्य पुलिस अधिकारी ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून ने 61 साल के केविन से शादी कर ली है और अब दोनों बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं.

ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून (Audrey Cheyenne-Smiley Moon) और केविन (Kevin) की पहली मुलाकात साल 2020 में डेटिंग साइट पर हुई थी. उम्र में 42 साल का अंतर होने के बावजूद स्माइली मून शुरू में केविन के बायो को देखकर आकर्षित हुईं, जिसमें लिखा हुआ था कि वह एक अनुभवी सैन्य पुलिस में काम करने वाले शख्स हैं.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन चैट करने के कुछ महीनों के भीतर ही ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून (Audrey Cheyenne-Smiley Moon) और केविन (Kevin) की मुलाकात हुई और दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया. ऑड्रे ने बताया, ‘मैं केविन को देखकर उत्साहित और घबराई हुई थी. वह अभी भी उस दिन के बारे में बात करता है जिस दिन उसने उसे पहली बार देखा था.’

ऑड्रे से मिलने से पहले केविन ने केमेक्स से शादी की थी और उनकी शादी को 19 साल हो चुके थे. दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 23 साल और 16 साल है. ऑड्रे और केविन के रिलेशन को उनके बच्चों का सपोर्ट है और वो काफी खुश हैं.

केविन (Kevin) की उम्र ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून के माता-पिता से भी ज्यादा है, जो 43 और 38 साल के हैं. दोनों ने शुरू में अपने रिश्ते को गुप्त रखा था, लेकिन पिछले साल अगस्त में दोनों ने दोस्तों के सामने इसका खुलासा किया, लेकिन ऑड्रे ने अपने पैरेंट्स को कुछ नहीं बताया था

ऑड्रे ने बताया, ‘जब हमने अपने पैरेंट्स को इस बारे में बताया तब वे काफी गुस्सा हुए और रिश्ते को अपनाने से मना कर दिया. जब मैंने पहली बार केविन को घरवालों से मिलवाने के लिए ले गई तो मेरे माता-पिता ने उसे देखते ही पुलिस बुला ली थी.’ उन्होंने कहा, ‘यह पहले तो डरावना था, लेकिन केविन हर स्थिति में मेरे साथ खड़े थे और अब उन्हें अच्छे से जानने के बाद मेरा परिवार भी पसंद करने लगा है.’

इस साल 1 अगस्त को ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून और केविन (Kevin) ने शादी कर ली और दोनों अपने भविष्य की योजना बना रहे हैं. ऑड्रे ने कहा, ‘ज्यादातर समय हम अपने सपनों का घर पाने, एक बच्चा होने और अपना जीवन खुशी से जीने के बारे में बात करते हैं.’

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button