*✍️इस देश के PM ने महिलाओं के छोटे कपड़ों को लेकर दिया ऐसा बयान जिससे मच गया बवाल….”‘कोई महिला कम कपड़े पहनती है तो पुरुषों पर असर होगा”…..*

इस्लामाबाद: लड़कियों के छोटे कपड़ों को लेकर कई देशों में प्रतिबंध है। लेकिन कुछ ऐसे देश हैं, जहां छोटे कपड़े पहनने की पूरी आजादी है। हालांकि इससे पहले भी महिलाओं और लड़कियों के छोटे कपड़ों को लेकर कई बार बवाल कट चुका है। लेकिन ये बात एक बार फिर सामने आई है, क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हो रही है।दरअसल एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान इमरान खान से पूछा गया कि महिलाओं का पहनावा पुरुषों को उकसाता है जोकि रेप जैसी वारदात को बढ़ाता है? इस सवाल के जवाब में इमरान खान ने कहा कि अगर कोई महिला बहुत कम कपड़े पहनती है तो इसका पुरुषों पर असर होगा, बशर्ते कि वो रोबोट न हों। मेरे कहने के मायने कॉमन सेंस है।वहीं, जब इस सवाल को दूसरे तरीके से पूछा गया कि लेकिन क्या ये असल में यौन हिंसा के अपराधों के लिए उकसाता है? तो इमरान खान ने कहा कि ये निर्भर करता है कि आप किस समाज में रहते हैं। अगर किसी समाज के लोगों ने इस तरह की बातों को नहीं देखा है, तो उन पर असर होगा। आपके जैसे समाज में पले बढ़े होने पर हो सकता है कि आप पर इसका असर ना हो। ये सांस्कृतिक साम्राज्यवाद…कि हमारी संस्कृति में जो है, वो और सभी को भी स्वीकार्य हो।इमरान खान के इस बयान पर विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की महिला सांसद ने उन पर तीखा प्रहार किया है। सांसद शेरी रहमान ने इमरान खान के बयान की निंदा करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि हमारे कानून हों या हमारा धर्म, ये बिल्कुल साफ है कि महिलाओं का सम्मान करना पुरुषों की जिम्मेदारी है। किसी भी पुरुष को ये अधिकार नहीं है कि वो औरतों को उनके पहनावे के लिए दोष दे या बताए कि वो कैसे कपड़े पहनें।


