मनोरंजन

*✍️इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: मंदबुद्धि युवती को मंदिर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है..*

RGHNEWS हरियाणा के जींद जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. सदर थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में कथित तौर पर एक मंदबुद्धि युवती को मंदिर में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म  करने का मामला सामने आया है. लड़की के साथ मौजूद दो छोटे बच्‍चों ने परिजनों को सारी घटना बताई और उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया.

महिला थाने की एसएचओ गीता देवी ने बताया की पीड़ित महिला के पिता से शिकायत मिली है की उनके साथ गांव के ही एक युवक ने मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म किया है. शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ SCST और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी. उन्‍होंने बताया कि लड़की मंदबुद्धि है, लेकिन उनके साथ मौजूद बच्चों ने सारी घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने आऱोपी की तलाश शुरू कर दी है.

गर्दन पर खरोंच के निशान

बच्ची के गर्दन पर खरोंच के निशान थे. उसने मां को इशारा करके समझाया कि उसके साथ गलत काम हुआ है. आरोप है कि प्लॉट में खड़े भापरा गांव निवासी नरेंद्र पुत्र कृष्ण, जयकिशन पुत्र प्रेम सैनी की तरफ इशारा करके पहचाना और इशारों में बताया कि दोनों युवक व उनके 3 अन्य साथियों ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया है. एसएचओ अंकित कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करा दिया गया है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button