मनोरंजन

*✍️इंतजार करने की जरूरत नहीं,सिर्फ आधे घंटे में गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा,1फरवरी से शुरू होगी सेवा जान ले पूरी जानकारी…*

RGHNEWS नई दिल्ली: LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद अब आपको 2-4 दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है…सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने LPG तत्काल सेवा शुरू करने का बनाया है, जिसके जरिए आप सिर्फ आधे घंटे में गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा. यानी आप जिस दिन सिलेंडर की बुकिंग करेंगे उसी दिन आपको सिलेंडर मिल जाएगा. IOC शुरुआत में हर राज्‍य के 1 शहर में इस सर्विस को शुरू करेगी. यहां तत्काल LPG सेवा की शुरुआत होगी.

IOC हर राज्य में एक शहर या फिर जिले को चुनेगी और वहां पर पहले इस सेवा को शुरू करेगी. इस सेवा के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 30 से 45 मिनट में सिलेंडर पहुंचाएगी. सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि इस पर अभी काम चल रहा है. जल्द ही इस सुविधा को फाइनल रूप दिया जाएगा.

1फरवरी से शुरू होगी सेवा

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा को 1 फरवरी से शुरू किया जा सकता है. सभी लोग इस कोशिश में लगे हुए हैं कि जल्द से जल्द ये सेवा शुरू की जा सके.

IOC के अधिकारी ने बताया कि Tatkal LPG सेवा या ‘single day delivery service’ का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को कुछ कीमत भी देनी होगी. ये चार्ज कितना होगा इस पर अभी फिलहाल चर्चा चल रही है. जल्द ही इस बारे में ग्राहकों को जानकारी दे दी जाएगी.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button