*✍️आशीष उप्पल एवं उनके टीम के चली शहर में आज कार्रवाई… लगभग 18 लीटर महुआ शराब जप्त…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए. पी.त्रिपाठी सर के निर्देशन में एवं कलेक्टर रायगढ़ श्री भीम सिंह एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मंजूश्री कसेर के मार्गदर्शन में दिनांक 23/01/2021 को आबकारी वृत्त रायगढ़ शहर में बंगाली पारा, सुभाष नगर थाना चक्रधर नगर निवासी जीवन सुतार वल्द जगदीश सुतार उम्र 40 वर्ष से 100 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 180 मिली भरी महुआ मदिरा कुल 18 लीटर महुआ मदिरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया गया | उक्त रेड कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल के साथ आबकारी आरक्षक शिवकुमार वैष्णव, सुंदर लाल प्रधान, जीतेश नायक, श्रीकांत, एवं वाहन चालक संतोष का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
*अवैध हाथ भट्ठी महुआ मदिरा जप्त*
1. कायम प्रकरण -01
2.जप्त मदिरा-18.00बल्क लीटर महुआ मदिरा
3.गिरफ्तार आरोपी-01
4. गैर जमानती प्रकरण धारा-34(2),



