रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कर रही है ताबड़तोड़ कार्रवाई,08 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को भेजा जेल…!!!*

 

*करवाही गांव में कार्यवाही# आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बसंत भीमा को भेजा जेल*

रायगढ़ जिले में महुआ शराब के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के सख्त दिशानिर्देश के तहत आबकारी विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है..
दिनांक 18-7- 2021 को आबकारी उडनदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम करवाही निवासी बसंत भीमा के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब एवं 100 किलो महुआ से निर्मित महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा34(1)(क) 34(2) एवं 59 (क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर महुआ लाहन को नष्ट कर दिया गया।। आरोपी बसंत भीमा को माननीय न्यायालय में पेश किया गया.. माननीय न्यायालय के आदेश पर देर शाम को आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।।

उक्त कार्यवाही आबकारी उडनदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू अजय कसेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक सुनीता निराला उपस्थित रहे।। आबकारी उडनदस्ता टीम ने बताया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button