मनोरंजन

*✍️आपने अभी तक फास्टैग को नहीं लिया है, तो फिर घर बैठे WhatsApp के जरिए भी इसको कर सकते है ऑर्डर, इस बैंक ने दी सुविधा…*

RGHNEWS नई दिल्लीः वाहनों पर फास्टैग (Fastag) को लगवाना अनिवार्य होने वाला है, क्योंकि अगले महीने से टोल प्लाजा पर केवल इसी के जरिए टैक्स कटेगा. ऐसे में अगर आपने अभी तक फास्टैग को नहीं लिया है, तो फिर घर बैठे-बैठे WhatsApp के जरिए भी इसको ऑर्डर कर सकते हैं. देश के प्रमुख निजी बैंक ICICI bank ने इस सुविधा को शुरू किया है.

बैंक ने दिया है विकल्प
अब ज्यादातर लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में ज्यादातर बैंक अपनी बैंकिंग सेवाओं को वॉट्सऐप पर लेकर के आ रहे हैं. इस क्रम में बैंक नेटबैंकिंग, पोर्टल के अलावा गूगल पे और अपने आईमोबाइल ऐप के जरिए भी फास्टैग को खरीदने की सुविधा दे रहा है. ऐसे करें वॉट्सऐप से Fastag का ऑर्डर
8640086400 पर वॉट्सऐप पर ‘Hi’ भेजें
• विकल्प 3 चुनें – ‘ICICI Bank FASTag services’
• विकल्प 3 फिर से चुनें – ‘Apply for a new tag’
• फिर आपको एक लिंक दिया जाएगा जो आपको आईसीआईसीआई फास्टैग एप्लीकेशन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
• आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
• भुगतान हो जाने के बाद, आपका आदेश प्रोसेस हो जाएगा और फास्टैग आपके पते पर भेज दिया जाएगा

एक बार फास्टैग हासिल करने के बाद, टैग को बैंक के इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एनईएफटी प्लेटफार्मों का उपयोग करके या www.icicibank.com/fastag पर जाकर ऑनलाइन फंड के साथ पुनः लोड किया जा सकता है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button