*✍️आपके फोन में नहीं होने चाहिए ये 4 एप्स, इनके जरिए हो सकती है हैकिंग, जान ले पूरी डिटेल…!!!*

इंटरनेट यूजर्स के साथ कस्टमर केयर स्कैम्स की संख्या तेजी से बढ़ी है. ऑनलाइन ठग यूजर को कुछ ऐसे एप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं जिनके जरिए फोन को हैक किया जा सकता है.
RGHNEWS आपने किसी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर कभी न कभी सर्च किया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के चलते आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. जी हां हाल के दिनों में इंटरनेट यूजर्स के साथ कस्टमर केयर स्कैम्स की तादाद तेजी से बढ़ी है. सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं कि ये कस्टमर केयर स्कैम है क्या चीज?
हमें जब किसी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर की जरुरत होती है तो हम गूगल पर सर्च करते हैं.
हम कुछ ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनके जरिए आपकी जासूसी कर आपके अकाउंट से पैसे चुराए जा सकते हैं और आपकी जानकारियां भी चुराई जा सकती हैं.
TeamViewer QuickSupport: आईटी मैनजर इसका इस्तेमाल कंप्यूटर या फोन को कंट्रोल करने के लिए करते हैं. इस एप को आप तभी डाउनलोड करें जब आप इसका इस्तेमाल अच्छे से करना जानते हों.
Microsoft Remote desktop: यह एप भी बहुत काम का है और यूजर्स को पीसी या वर्चुअल ऐप्स को रिमोटली कनेक्ट करने की अनुमति देती है. हैकर्स भी इसका बहुत इस्तेमाल करते हैं. इसका इस्तेमाल तभी करें जब इसके बारे में पूरी जानकारी रखते हों.
AnyDesk Remote Control: यह बिजनेस यूजर्स इस्तेमाल करते हैं. इसके जरिए भी डेस्कटॉप को रिमोटली एक्सेस किया जाता है. ऑनलाइन ठग इसका भी इस्तेमाल यूजर की जानकारी हासिल करने के लिए करते हैं. इसे भी तभी डाउनलोड करें जब इसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें.
AirDroid: यह एंड्रॉइड फोन्स में इस्तेमाल किया जाता है. यह भी एक रिमोट एक्सेस एप है. बिना जानकारी के इसे न तो इस्तेमाल करें और न डाउनलोड