*✍️आंखों, हड्डियों और हृदय के लिए बेहद फायदेमंद है देसी घी,जरूर पढ़नी चाहिए ये खबर…!!!*

RGHNEWS नई दिल्ली: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं देसी घी के फायदे. भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही देसी घी का उपयोग खाना बनाने, पूजा पाठ आदि में किया जाता है. इसके साथ आयुर्वेद में भी देशी घी के फायदों का विस्तृत उल्लेख मिलता, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और आपको यंग रखने में मददगार साबित होता है.
देसी घी के फायदे (Desi Ghee Ke Fayde) बहुत सारे हैं. देसी घी के सेवन से आपको कई आवश्यक पोषक तत्व (कैलोरी, फैट, सैचुरेटेड फैट, विटामिन ए, डी, ई और के) होते हैं, जो हमारे हृदय स्वास्थ्य, पेट, त्वचा, बालों आदि के लिए काफी फायदेमंद है.
देसी घी खाने के गजब के फायदे
हड्डियां होंगी मजबूत
अगर आप रोज अपनी डाइट में घी को शामिल करते हैं तो हड्डियां मजबूत होंगी. घी में भरपूर मात्रा में विटामिन K2 पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी तरल पदार्थ का निर्माण करने में मदद करता हैं. इसलिए घी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं. घी (20-25 ग्राम) व मिश्री खिलाने से शराब, भांग व गांजे का नशा कम हो सकता है.
आंखों के लिए है फायदेमंद
देसी गाय के घी में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant), एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) और विटामिन (Vitamin) मौजूद होते हैं, जो शरीर को संक्रमण (Infections) से बचाए रखते हैं. ये सभी तत्व शरीर से टॉक्सिन पदार्थ भी बाहर निकालते हैं. एक चम्मच गाय के घी में एक चौथाई काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट व रात को सोते समय अवश्य खाएं. इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी.
बालों को हाइड्रेट करें
अगर आपके बाल डल और डैमेज हैं तो स्कैल्प को मजबूत करने के लिए घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. घी में कई फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को अंदर से हाइड्रेट करता है. इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल मॉश्चराइज रहेंगे.
महत्वपूर्ण सूचना इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है. अगर आप किसी भी तरह की बीमारी या शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो देसी घी का सेवन करने से पहले डॉक्टर या फिर विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.