*✍️अब आप बिना अपना निजी नंबर शेयर किए WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं,जाने ये है कमाल की Trick…*

RGHNEWS WhatsApp पर Privacy Policy को लेकर लोग काफी नाराज हैं. जिस तरह लोगों से जबरन डेटा लेने की बात कही गई थी उससे यूजर्स ने WhatsApp छोड़ना शुरू कर दिया है. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बिना नंबर शेयर किए WhatsApp चलाने का तरीका बताने जा रहे हैं.नए नियमों के तहत जैसे ही आप अपने मोबाइल नंबर से WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, ऐप आपके खरीदारी और ब्राउज किए जाने वाले साइटों-ऐप्स की डिटेल फेसबुक से शेयर कर सकता है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि आपकी प्राइवेसी से छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा.जी हां, आप बिना अपना निजी नंबर शेयर किए WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं.सबसे पहले आपको एक वर्चुअल नंबर लेने की जरूरत है. इसके लिए आप TextNow ऐप को फोन में डाउनलोड करें. यहां अपना एक अकाउंट बनाए.TextNow ऐप से आपको अमेरिका या कनाडा से एक नंबर चुनना होगा. अब अपने मोबाइल से सिम निकाल कर Wi-Fi के जरिए WhatsApp खोलें. यहां जैसे ही आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाए, TextNow में चुने हुए वर्चुअल नंबर को कोड के साथ डाल दें.जैसे ही आप TextNow का नंबर WhatsApp में डालेंगे, आपसे वेरिफिकेशन के लिए ऑप्शन पूछा जाएगा. यहां आप कॉल का ऑप्शन चुनें. इसके बाद WhatsApp से आपको कॉल के जरिए कोड बताया जाएगा. इसे ध्यान से चुनें और WhatsApp के कोड सेक्शन में डाल दें. WhatsApp एक्टिवेट हो जाएगा. आपका असली फोन नंबर हमेशा सुरक्षित रहेगा.