देश
*✍️अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग…..थाना प्रभारी के साथ 4 ग्रामीण घायल….*

राजगढ़, मध्यप्रदेश। राजगढ़ के कड़िया गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग में बोड़ा थाना प्रभारी घायल हो गए हैं। वहीं 4 ग्रामीणों को भी गोली लगी है।आपराधिक गतिविधियों की शिकायत और 3 वारंटी को पकड़ने पुलिस कड़िया गांव पहुंची थी। तभी पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच कई राउंड गोलियां चल गई। घायल थाना प्रभारी को अस्पताल रवाना किया जा रहा है।



