*✍️अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे….*

नई दिल्ली: छोटे परदे से बड़ परदे पर धमाल मचाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही शादी की बंधन में बंधने वाली हैं. अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जल्द ही अपने फैंस का दिल तोड़ते हुए एक बिजनेसमैन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं और इस बात का खुलासा खुद उनके भाई विद्युत रॉयसरकार ने किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. अब उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय (Mouni Roy) सूरज नाम्बियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. खबरें हैं कि जनवरी 2022 में मौनी मिस से मिसेज हो जाएंगी. बीते दिनों खबरें थीं कि मौनी की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज के पेरेंट्स से मंदिरा बेदी के घर पर बात की थी. अब बताया जा रहा है कि लेटेस्ट अपडेट मौनी के कजन ने दिया है.

जनवरी 2022 में होगी शादी

मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नाम्बियार की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं. सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं. दोनों को कई बार साथ देखा गया है. अब खबर है कि दोनों आने वाले साल जनवरी में शादी करने वाले हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी के कजन विद्युत ने अपने होम टाउन कूच बिहार के एक न्यूज पेपर को जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button