*✍️अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतारने के लिए प्रेमिका ने हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये और “सेक्स” करने का दिया आफर...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतारने के लिए प्रेमिका ने हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये और “सेक्स” करने का दिया आफर…*

RGHNEWS आशिक के सुपारी किलिंग का एक अनूठा मामला सामने आया है। मामला महाराष्ट्र के नागपुर के कुही थाने का है। सालईमेंढा गांव की एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों काफी करीब भी आ गये। लड़के ने शादी के लिए लड़की को बोला, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इसी बीच लड़की के घरवालों ने युवक की शादी तय कर दी। शादी फाइनल होने के बाद युवती ने प्रेमी से छुटकारा पाना चाहा, लेकिन वो बार-बार शादी में दोनों के रिश्ते का भांडाफोड़ करने की धमकी देने लगा।

युवती को अपने प्रेमी की वजह से जब शादी में अडंगा लगते दिखने को लगा तो उसने प्रेमी की हत्या की प्लानिंग कर ली। गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की हत्या के एवज में हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये कैश और “सेक्स” करने का आफर दे दिया। हत्यारों ने इस सुपारी को स्वीकार करते हुए युवती के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के कुछ दिन बाद ही मौत और सुपारी का खुलासा पुलिस ने कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button