मनोरंजन

*✍️अच्छी सेक्स लाइफ के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जाने पूरी जानकारी…*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी पार्टनर्स के बीच रिश्ते की मजबूती बनाए रखने में सेक्स की भूमिका अहम होती है. सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लोग तरह-तरह नुस्खे आजमाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खान-पान का भी सेक्स लाइफ पर बहुत असर पड़ता है. सेक्स से पहले आप जो भी खाते हैं उसका असर आपके सेक्स पावर पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि सेक्स से पहले क्या चीजें खानी चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनार का जूस पीने से मूड अच्छा होता है, ब्लड फ्लो में सुधार होता है और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है.चॉकलेट- चॉकलेट और रोमांस का गहरा नाता है. चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन हार्मोन बनता है जिसकी वजह से मूड अच्छा होता है. सेक्स से पहले चॉकलेट खाने से एंग्जाइटी दूर होती है और सेक्स ड्राइव बेहतर बनती है. इसके अलावा चॉकलेट में फेनिलएलथाइलमाइन होता है जिससे यौन इच्छा बढ़ती है.पालक- हरी पालक में खूब सारा मैग्नीशियम पाया जाता है, जो टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने का काम करता है. पालक में आयरन पाया जाता है जिसकी वजह से सेक्स ड्राइव बढ़ती है. ये खासतौर से महिलाओं की यौन इच्छा और संतुष्टि बढ़ाने में मददगार है.फैटी फिश- सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है. ये हेल्दी फैट शरीर में सूजन को कम करता है जिससे सेक्सुअल हेल्थ अच्छी होती है. अगर आप शाकाहारी हैं तो ओमेगा-3 के लिए फ्लेक्स सीड्स, चिया सीड्स और अखरोट खाएं.

 

इन चीजों से करें परहेज-

हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी है जैसे कि शराब. शराब की ज्यादा मात्रा टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम करती है. इसका असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है और इसकी वजह से सेक्स ड्राइव कम हो जाती है. इसके अलावा सेक्स से पहले कभी भी मीट और मक्खन जैसी सैचुरेटेड फैट वाली चीजें नहीं खानी चाहिए. इससे ब्लड फ्लो धीमा होता है और यौन इच्छा कम हो जाती है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button