*✍️अगर आप भी WHATSAPP मे भेजते है अश्लील वीडियो तो हो जाये सावधान वरना जाना पडेगा जेल..*

RGHNEWS उत्तरप्रदेश टीवी मैकेनिक मोहम्मद तस्लीम पर आरोप है कि वो अपने मोबाइल फोन से WhatsApp ग्रुप पर लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो भेजता था. मोहम्मद तस्लीम की इन हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी.
ऐसे चुराता था लड़कियों के नंबर
यूपी पुलिस के मुताबिक, पेशे से टीवी मैकेनिक आरोपी मोहम्मद तस्लीम फेसबुक और ग्रुप से लड़कियों के नंबर चुराता था और फिर अश्लील वीडियो भेजता था. पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम के पास से फेक आईडी पर लिया गया एक सिम कार्ड भी बरामद किया है.
आरोपी के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई
पीलीभीत कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ (SHO) श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद तस्लीम पर आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.