*✍️अगर आप भी पीते है नींबू की चाय तो जाने इसके फायदे वजन भी करता है कम....* – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️अगर आप भी पीते है नींबू की चाय तो जाने इसके फायदे वजन भी करता है कम….*

आज के समय में कई लोग हाइजीन और हेल्थ का ख्याल रखते हैुए ब्लैक और ग्रीन टी की तरफ रूख कर रहे हैं. वैसे तो दूध वाली चाय पीते ही ऐसा लगता है जैसे सारी थकान दूर हो गई हो लेकिन इसके मुकाबले हर्बल टी (Herbal Tea) काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. हर्बल चाय कई तरह की होती है जैसे ग्रीन टी (Green Tea), कैमोमाइल टी, जिंजर टी, लेमन टी आपको बता दें कि नींबू की चाय बहुत जल्दी बनती है और आमतौर पर नींबू हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है.यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नींबू की चाय एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें नींबू होने के कारण शरीर को विटामिन सी मिलता है और विटामिन सी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. नींबू की चाय पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. शरीर को एनर्जी मिलती है. रिफ्रेश होने के लिए नींबू की चाय पीनी चाहिए.

नींबू की चाय सर्दी-जुकाम में राहत देती है. यह चाय ठंड और फ्लू के लक्षणों को कम करती है. बेहतर परिणाम के लिए, आप चाय में अदरक डाल सकते हैं. इसके अलावा, यह गले में दर्द व गले में खराश में आराम देती है. नींबू की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करती है.

ग्रीन टी की तरह ही नींबू की चाय या लेमन टी पीने से वजन कम होता है. अगर आप अपना वजन कम करने के लिए रोज सुबह नींबू पानी पीते हैं, तो अब नींबू वाली चाय भी पीना शुरू कर दें.

नींबू की चाय प्रभावी रूप से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देती है. नींबू की चाय पीने से रोग और इंफेक्शन कम होते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button