रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ जीवनदायिनी केलो नदी की साफ सफाई✍️*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयुक्त नगर पालिक निगम के निर्देशानुसार आज सुबह 8 बजे से दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता के लगभग 100 सदस्यो द्वारा रायगढ़ की जीवन दायिनी केलो नदी की साफ सफाई का कार्य कराया गया एवं सफाई के बाद शहरवासियो को स्वच्छ्ता, प्लास्टिक मुक्त रायगढ़ का संदेश देते हुवे जनजागरूकता रैली का आयोजन मरीन ड्राइव, चक्रपथ होते हुवे नगर पालिक निगम रायगढ़ तक किया गया। एनयूएलएम का संदेश रायगढ को स्वक्ष सुंदर एव ड़ेंगूमुक्त बनाना है ! महिला समूहों के माध्यम से सफाई को देखते हुए जिला जिला कलेक्टर यशवंत कुमार ने भी उनके कार्य की सराहना की।आज का पूरा कार्यक्रम आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता, सिटी मिशन प्रबंधक केदार पटेल, विशाल स्वर्णकार, सामुदायिक संगठक मनोरमा, सरिता ,माया वर्मा का देख रेख में किया गया!
केलो नदी के सफाई के बाद समूह जब निगम पहुची तो आयुक्त साहब ने महिलाओं के द्वारा किये गए कार्यो के लिए धन्यवाद दिया एवम आगे भी निगम के कार्यो में साथ देने हेतु आग्रह किया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button