✍पूर्व पार्षद पुत्र द्वारा सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी लिखे जाने पर ... पूर्वांचल बिहारी समाज के लोगो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कार्यवाही की मांग✍ – RGH NEWS
अन्य खबर

✍पूर्व पार्षद पुत्र द्वारा सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी लिखे जाने पर … पूर्वांचल बिहारी समाज के लोगो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कार्यवाही की मांग✍

रायगढ़ : सोशल मीडिया पर लगातार विवादित पोस्ट को लेकर राजनैतिक और सामाजिक लोगों द्वारा अपराध पंजीबद्ध कराने की खबर सामने आ रही है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ शहर से बिहारी समाज पर अश्लील , अभद्र और गाली – गलौज वाले पोस्ट का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि युवक सागर साहू पिताश्री रामकुमार साहू , माता पूर्व पार्षद श्रीमती अनीता साहू जो कि रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल वार्ड नंबर 5 के निवासी है। पूर्व पार्षद पुत्र सागर साहू द्वारा विगत कई दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है और बिहारी समाज पर बेहद अश्लील अभद्र व गाली गलौज वाले टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। इसी क्रम में पूर्व पार्षद पुत्र द्वारा पुनः 30-06-2020 को भी बिहारी समाज पर अश्लील गाली – गलौज टिप्पणी पोस्ट किया था। जिसके बाद सागर साहू की माता पूर्व पार्षद जैसे जिम्मेदार पद पर रह चुकी है इस वजह से समाज द्वारा पूर्व पार्षद पुत्र सागर साहू को समझाइश दिया गया लेकिन वहाँ नही माना और कहने लगा कि मैं किसी पर व्यक्तिगत पोस्ट नहीं कर रहा हूं जिसे जो करना है वो कर ले ।

सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने से बिहारी समाज के लोगो को ठेस पहुची है इसी बात को लेकर पूर्वांचल बिहारी समाज के लोगों द्वारा एक बड़ी संख्या में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और बिगड़ैल युवक पर कार्यवाही के लिये मांग की जिस पर भरोसा दिलाते हुए एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले युवक पर उचित कारवाही होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button