हॉटनेस से कहर ढाती हैं टीवी की ये ‘संस्कारी बहुएं’,देखिये इनके बोल्ड तस्वीर
11छोटे पर्दे की एक्ट्रेसेस अब खूबसूरती से लेकर बोल्डनेस तक में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को न सिर्फ टक्कर देती दिखती हैं, बल्कि मात भी देती नजर आ रही हैं। कई ऐसी टीवी एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा है, वहीं हॉटनेस के मामले में भी ये किसी से पीछे नहीं हैं। इस रिपोर्ट में आपको ऐसी 10 टीवी एक्ट्रेसेस के बोल्ड अवतार दिखाते हैं, जिन्होंने ऑनस्क्रीन ‘संस्कारी बहू’ बनकर दर्शकों का दिल जीता।
टीना दत्ता

कलर्स के टीवी शो उतरन में अपनी मासूमियत से टीना ने सभी का दिल जीता था, हालांकि रियल लाइफ में टीना का बोल्ड अंदाज काफी चर्चा में रहता है। टीना इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने हॉट फोटोज शेयर करती हैं।
देवोलीना भट्टाचार्या

इन दिनों बिग बॉस 15 में अपना जलवा बिखेर रहीं देवोलीना को आज भी दर्शक ‘गोपी बहू’ के नाम से याद करते हैं। साथ निभाना साथिया की संस्कारी गोपी बहू, रियल लाइफ में काफी बोल्ड एंड ग्लैमरस हैं।
सोनारिका भदौरिया

लाइफ ओके पर टेलीकास्ट हुए ‘देवों के देव… महादेव’ में सोनारिका ने पार्वती का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से सोनारिका ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, हालांकि उनके इंस्टाग्राम को देखकर आपको एक बार के लिए विश्वास करना मुश्किल होगा कि यही टीवी की ‘पार्वती’ हैं।
रूबीना दिलैक

जी टीवी के शो ‘छोटी बहू’ से रूबीना को घर घर से प्यार मिला। रूबीना की संस्कारी बहू छवि आपको उनका सोशल मीडिया देख टूटती नजर आएगी। रूबीना काफी बोल्ड हैं और अपने स्वैग से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं।
अंकिता लोखंडे

कुछ ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधी अंकिता लोखंडे का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। अंकिता ने पवित्र रिश्ता में एक दम देसी लड़की अर्चना का किरदार निभाया था, हालांकि रियल लाइफ में अंकिता काफी बिंदास और बेबाक हैं।
निया शर्मा

एक हजारों में मेरी बहना है और जमाई राजा जैसे शोज में बेहद मासूम और इनोसेंट दिखने वालीं निया शर्मा का इंस्टाग्राम बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज से भरा है। निया एक दम बेबाकी और बिंदास तरह से अपनी जिंदगी जीती हैं।
हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर घर फेमस होने वालीं हिना खान, संस्कारी बहू के ढांचे में फिट बैठती हैं। हालांकि हिना रियल लाइफ में एक दम कूल और हाजिरजवाब हैं। हिना ब्यूटीफुल के साथ ही बोल्ड और फिटनेस फ्रीक भी हैं।
मौनी रॉय

टीवी के साथ ही बॉलीवुड में अपना दम दिखा चुकीं मौनी रॉय बेहद खूबसूरत और बेहद हॉट हैं। देवों के देव… महादेव में मौनी ने सती का किरदार निभाया था। वहीं नागिन से भी मौनी ने सभी का दिल जीता। मौनी के इंस्टा फोटोज देख किसी को भी उनसे प्यार हो जाएगा
संजीदा शेख:

संजीदा शेख इन दिनों तलाक की खबरों के लेकर चर्चा में हैं। वहीं अपने सुपर हॉट अंदाज से भी संजीदा फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। संजीदा को देख ये कहना मुश्किल है कि इन्होंने ही निम्मो का किरदार निभाया था।
शमा सिकंदर

सोनी टीवी के शो ये मेरी लाइफ है में पूजा का किरदार शमा ने निभाया था। शमा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। शमा रियल लाइफ में अपनी बोल्डनेस से आग लगाती हैं।
नुसरत जहां

बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रही हैं। उनकी शादी पर खूब विवाद हुआ। इस वक्त नुसरत अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ रिश्ते में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। 8 जनवरी को नुसरत अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।



