हैरान करने वाली खबर! दो लापता लड़कियों की तलाश में मिलीं सात लाशें, मचा हड़कंप... – RGH NEWS
देश

हैरान करने वाली खबर! दो लापता लड़कियों की तलाश में मिलीं सात लाशें, मचा हड़कंप…

America दक्षिण मध्य अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में दो लापता किशोरियों की तलाश के दौरान सोमवार को एक घर से सात लोगों की लाश मिली। ओक्लाहोमा के प्रांतीय जांच ब्यूरो ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने बताया कि हेनरीएटा शहर के पास एक घर से ये शव मिले हैं। मरने वालों में 14 और 16 साल की दो लड़कियां और यौन अपराधी जेसी मैकफैडेन भी शामिल है। ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के प्रवक्ता गेराल्ड डेविडसन ने संवाददाताओं से कहा कि प्रांतीय चिकित्सा परीक्षक को पीड़ितों की पहचान करनी होगी।

 

 

Also read 6 जून को पेश होगी होंडा की नई एसयूवी, इस तारीख को होगी पेश…

 

 

Americaकथित तौर पर दोनों लड़कियों को आखिरी बार पिछले सप्ताहांत मैकफैडेन के साथ देखा गया था। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 39 साल के मैकफैडेन को 2004 में प्रथम श्रेणी के बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे 2020 में सजा पूरी होने से चार साल पहले जेल से रिहा कर दिया गया था। वह सोमवार को यौन शोषण के एक अन्य मामले में जूरी ट्रायल के लिए अदालत में पेश नहीं हुआ। एक साथ सात शवों के मिलने के मामले में जांच चल रही है। मौतों के कारण और अन्य चार पीड़ितों की संभावित पहचान के बारे में विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button