मनोरंजन
*✍️बेखौफ होकर सड़क पर घूम रहे थे हथियार लेकर 2 युवक गिरफ्तार….पढे पूरी खबर….*.

rghnews दो युवकों को लोहे के कते के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कता (लोहे का औजार) लेकर लोगों को डरा रहे थे। पूंजीपथरा पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे थाना प्रभारी पूंजीपथरा को ग्राम भैंसगढी में दो युवकों द्वारा लोहे का कत्ता लेकर लोगों को डराने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी ने थाने से एसआई एमडी जायसवाल और स्टाफ को भेजा। पुलिस भैंसगढ़ी पहुंची तो एक युवक विजय कुमार मिला। दूसरा आरोपी उमेश सिदार आरोपी छिप गया। दोपहर करीब 1 बजे भैंसगढ़ी गांव के लोगों ने आरोपी द्वारा सबको भयभीत किए जाने की सूचना दी। पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को कते सहित गिरफ्तार कर थाने लाई। आरोपियों के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
Follow Us