टेक्नोलोजी

स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका

Xiaomi Revenue Loss: स्मार्टफोन (Smartphone) बनाने वाली दिग्गज कंपनी शाओमी अभी भी कोरोना(Corona) के झटके से उबर नहीं पाई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी ने इस आर्थिक मंदी में लगभग 3 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है. कंपनी ने राजस्‍व घाटे की वजह से लगभग 900 से भी ज्‍यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है.

कंपनी का क्‍या कहना है?

शाओमी के प्रेसिडेंट वांग जियांग (Xiaomi president Wang Xiang) का कहना है कि चीन के बाजार में कोरोना महामारी का एक बार फिर से असर हुआ है इसलिए डिमांड और सप्लाई दोनों घट गई है. उन्‍होंने कहा कि वैश्विक स्‍तर पर फ्यूल की बढ़ती कीमतों, लागत और इंफ्लेशन होने की वजह से दूसरे देशों में भी हमारी बिक्री प्रभावित हुई है. प्रोडक्‍ट को बेचने के लिए ज्‍यादा एडवर्टाइज किया गया जिसकी वजह से कंपनी का नेट प्रॉफिट भी कम हो गया.

कंपनी को हुआ तगड़ा नुकसान 

दूसरी तिमाही में कंपनी को भारी रेवेन्‍यू लॉस( Revenue Loss) हुआ है. दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार, चीन कोविड के प्रतिबंधों से प्रभावित था. मोबाइल की बिक्री सालाना आधार पर 20% गिर गई है. शाओमी कंपनी को सबसे ज्‍यादा इनकम मोबाइल बिक्री से ही होती है. स्मार्टफोन बिक्री कम होने की वजह से मोबाइल के राजस्‍व में 29% की गिरावट आ चुकी है.

Raigarh News: मेला देखकर घर लौट रही युवती से छेड़खानी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

कंपनी के शेयर भी हुए डाउन 

2022 की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 40% गिर गई है. चीन खुद अभी तक कोविड से लड़ रहा है, इसके अलावा विदेशों में हो रही गतिविधि से भी उसकी अर्थव्‍यवस्‍था प्रभावित हो रही है. साल 2021 में शाओमी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजीज का बाजार हिस्‍सा हासिल कर लिया था. उसके बाद से कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गयी थी.

Related Articles

Back to top button