स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार, शादी का झांसा दे 8 साल से बनाता रहा संबंध,फिर आ गई जाति, पढ़ें पूरी खबर….!!!*

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पढ़ाई के दौरान स्कूल में एक लड़के और लड़की में प्यार हो गया। लड़की बालिग हुई तो 8 साल से शादी का झांसा देकर युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर 4 माह पहले खुद ही युवती से रिश्ता भी तय कर लिया। अब युवक ने अपनी और युवती की जाति को अलग-अलग बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। तंग आकर युवती ने सिरगिट्टी थाने में FIR दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली 28 साल की युवती ने शनिवार को थाने में शिकायत की थी। इसमें बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती कोटा क्षेत्र में खैरझिटी के साजापाली निवासी राजेंद्र साहू से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी युवक ने ही उसे प्रपोज किया था। इसके बाद से ही दोनों का अफेयर चल रहा था। स्कूल खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलते रहे और उनमें बातें भी होती रहती थीं।
आर्थिक हालात का हवाला दे 2 साल और मांगे
फिर साल 2019 में आरोपी युवक ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया और काम-धंधा लगने के नाम पर दो साल बाद शादी करने की बात कही। इसके बाद वेलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी 2021 को आरोपी ने युवती को झांसा दिया और उससे खुद ही बात कर शादी तय कर ली। कुछ समय तक ऐसा ही झांसा देता रहा, फिर आरोपी ने अपनी और युवती की जाति अलग-अलग होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इस पर शनिवार को युवती ने मामला दर्ज कराया था।



