देश

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती..फिर होटल में ​बुलाकर किया बलात्कार,और फिर किया ये घिनोना काम

नोएडा: नोएडा में 19 वर्षीय एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 19 में रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई कि 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी सफक नामक युवक से दोस्ती हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि सफक ने एक दिन नोएडा के सेक्टर 18 स्थित एक होटल में युवती को बुलाया तथा उसे पेय पदार्थ में मिलाकर कोई नशीला पदार्थ देने के बाद उसका बलात्कार किया।

प्रवक्ता ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका कथित रूप से बलात्कार किया। युवती ने कहा कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया।

 

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि जब उसने आरोपी के परिजन से इस बात की शिकायत की, तो उन्होंने भी सफक का साथ दिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button