बिजनेस

सोने के रेट ने बनाया रिकॉर्ड, साल के आखिर तक 64 हजार रुपए तक जा सकती है कीमत..

Gold Price Today साल के पहले महीने यानी जनवरी में सोने की चमक लगातार बढ़ रही है और इसी का नतीजा है कि ये लगातार कीमत के कीर्तिमान बना रहा है। आज मंगलवार को सोने ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 24 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोना 312 रुपए महंगा होकर 57 हजार 362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने ने 20 जनवरी को हाई बनाया था, जो 57 हजार 50 रुपए था।

जनवरी में अब तक 2400 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना

जनवरी महीने में अब तक सोना 2,427 रुपए महंगा हो चुका है। इस महीने की शुरुआत में ये 54 हजार 935 रुपए पर था, जो अब 57 हजार 362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। साल के आखिर तक यह 64 हजार तक जा सकता है।

 

चांदी में आज गिरावट

चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 267 रुपए कमजोर होकर 68 हजार 6 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 23 जनवरी को ये 68 हजार 273 हजार पर थी।

 

Also Read इन 5 राज्यों में भूकंप झटके: 30 सेकेंड तक कांपी धरती….

 

2023 में 64,000 रुपए तक जा सकता है सोने का दाम

आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक केंद्रीय बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 के आखिर तक सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

 

Related Articles

Back to top button