सेक्स रैकेट का भंडाफोड़….4 युवतियां और 5 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

RGHNEWS अयोध्या। शहर में कई जगहों पर सेक्स रैकेट सक्रिय हैं. सेक्स रैकेट का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है. सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने देवकाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम में छापा मारा. छापेमारी के दौरान एक मकान में 5 युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं.
https://rghnews.com/✍️rghnews-ब्रेकिंग-रायगढ़-में-च/
पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 3 पर्स, 4460 रुपए नगद, तंबाकू, सिगरेट और 3 शक्ति वर्धक टेबलेट भी बरामद की है. सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने इस मामले पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है. यह कार्रवाई पुलिस ने लगातार सूचना मिलने पर की है. फ्रीडम फर्म एनजीओ की सूचना पर डीआईजी,एसएसपी दीपक कुमार ने सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिसके बाद देवकाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम के एक मकान पर छापा मारा गया.