देश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट Hack

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट (Ministry of Information and Broadcasting Twitter) से बुधवार सुबह छेड़छाड़ किया गया. हालांकि अब खाते को रिस्टोर कर लिया गया है.

हैकर्स ने बदला नाम और फोटो

हैकर्स ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) के ट्विटर अकाउंट की फोटो और नाम बदल दिया था. हैकर्स ने प्रोफाइल पर एलन मस्क के नाम के साथ मछली की प्रोफाइल फोटो लगा दी थी.

रिकवर किया गया अकाउंट

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज (12 जनवरी) सुबह मंत्रालय के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ किया गया था, जिसे ठीक कर लिया गया है. मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया, ‘ट्विटर अकाउंट को बहाल कर लिया गया है.’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button