सुपर ओवर में बेंगलुरु जीता..रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता मुकाबला..कोहली और डिविलियर्स ने दिलाई जीत – RGH NEWS
खेल

सुपर ओवर में बेंगलुरु जीता..रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता मुकाबला..कोहली और डिविलियर्स ने दिलाई जीत

आईपीएल के 13वें सीजन के 10वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराया। मुंबई ने सुपर ओवर में बेंगलुरु को 8 रन का टारगेट दिया। जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से हासिल किया।

इससे पहले मैच में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 202 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट पर 201 रन बनाए। ईशान किशन ने 99 और कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 60 रन की पारी खेली।

मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में रिकॉर्ड 89 रन बनाए

मुंबई ने रन चेज करते हुए आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले पिछले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 86 रन बनाए थे।

सीजन का दूसरा सुपर ओवर

यह इस सीजन का दूसरा सुपर ओवर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच का फैसला भी सुपर ओवर ओवर में हुआ था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।

डिविलियर्स, पडिक्कल और फिंच की फिफ्टी
बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। एबी डिविलियर्स (55), देवदत्त पडिक्कल (54) और एरॉन फिंच (52) ने फिफ्टी लगाई। पडिक्कल ने आईपीएल में अपने तीसरे मैच में यह दूसरी फिफ्टी लगाई है। वहीं, फिंच ने लीग में अपनी 14वीं और डिविलियर्स ने 35वीं फिफ्टी लगाई। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 34 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

कोहली लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे और 11 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल चाहर की बॉल पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। इससे पहले कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 1 रन बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button