सिर्फ लंग्स ही नहीं आंखों को भी नुकसान पहुंचाता है pollution

pollution:प्रदूषण (Pollution) की वजह से शरीर को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वायु प्रदूषण की वजह से आमतौर पर लंग्स, हार्ट और सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, लेकिन आंखों पर भी ये प्रदूषण भारी पड़ रहा है. ये जहरीली हवा आंखों में परेशानी की वजह बन रही है. इसकी वजह से शुरुआत में आंखों में जलन और खुजली जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं. दिक्कत बढ़ने पर आंखों की रोशनी पर भी इफेक्ट पड़ सकता है. इसलिए आंखों की देखभाल करना जरूरी है.
आंखों पर प्रदूषण का प्रभाव
प्रदूषण की वजह से हवा में जहरीले पदार्थ मिल जाते हैं, जो आंखों की जलन, खुजली, सूजन, लालपन और दर्द की वजह बनते हैं. इस पॉल्यूशन की वजह से कई लोगों की आंखों से पानी बहने और आंख खोलने में दिक्कत जैसे लक्षण भी समाने आ रहे हैं. इससे कंजक्टिवाइटिस की समस्या भी हो रही है. आइए जानते हैं कि पॉल्यूशन से आंखों को कैसे बचा सकते हैं.
Read more:iphones यूजर्स के लिए बड़ी खबर
आंखों को pollution से बचाने के तरीके
pollution:– आंखों को पॉल्यूशन से बचाने के लिए आंखों को खुली हवा में न रहने दें. बाहर जाते वक्त आंखों पर सनग्लास पहनें. चेहरे को किसी कपड़े से ढककर भी आंखों को बचा सकते हैं.
– दूषित हाथों को आंखों से लगाने की वजह से भी दिक्कत
– कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन को ज्यादा देखने की वजह से जलन और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए अगर संभव हो तो इन चीजों से दूर रहें. स्क्रीन देखते वक्त चश्मा लगाना न भूलें.



