खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 17 सदस्यीय सम्भावित भारतीय टीम

दौरे पर भारतीय टीम को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। 16 दिसंबर को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरा पर रवाना हो गई। इस दौरे पर भारतीय टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवर में टीम का कप्तान बनाया गया है।

इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला वनडे 19 जनवरी को, दूसरा वनडे 21 जनवरी को और आखिरी वनडे 23 जनवरी को खेला जाना है। पहले दो वनडे मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी वनडे मैच केपटाउन के न्यूजीलैंड मैदान पर खेला जाना है। वनडे में भारत के लिए रोहित और केएल पारी का शुरुआत करेंगे। उसके बाद मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, और श्रेयस अय्यर होंगे।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवर का कप्तान बनाया गया है। पूर्ण रूप से कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। रोहित ने अबतक तीन दोहरे शतक जमाए है। तीन दोहरे शतक मारने वाले रोहित एकलौते बल्लेबाज है। रोह‍ित शर्मा ने 2013 के बाद 2014 में फ‍िर से दोहरा शतक जड़कर तहलका मचा द‍िया। रोह‍ित ने श्रीलंका के ख‍िलाफ 264 रन की पारी खेली। इसके बाद 2017 में तीसरी बार उन्होंने नाबाद दोहरा शतक जड़कर इत‍िहास रच द‍िया। रोहित शर्मा ने अबतक 227 मुकाबलों में 48.96 के औसत से 9205 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 43 अर्धशतक और 29 शतक भी निकले। इस सीरीज में भी रोहित पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

केएल राहुल

 

रोहित के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। केएल राहुल ने पिछले कुछ समय में जैसी क्रिकेट खेली है वो काबिले तारीफ है। राहुल ने अपना पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 2016 में खेला था। अपने पहले मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय  खिलाड़ी भी बन गए थे। राहुल ने 38 मैच में 48.68 के औसत से 1509 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले।

मिडिल ऑर्डर

विराट कोहली

दुनिया का सर्वश्रेष्ट बल्लेबाजों में शुमार है विराट कोहली। कोहली ने 2008 में पदार्पण के बाद कई मुकाम हासिल किए। 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना पदार्पण करने के बाद वो जल्दी ही टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। 2011 के विश्वकप में कोहली को जगह मिली। 2013 में पहली बार कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद वो लगातार कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया। कोहली का पिछला कुछ साल अच्छा नहीं रहा है।

कोहली के बल्ले से शतक निकले दो साल से ऊपर हो गया है। ऐसे में कोहली से उम्मीद है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी लय में वापस आ जाएंगे। विराट ने अभी तक 254 मुकाबले 59.07 के औसत से 12,169 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 43 शतक और 62 अर्धशतक भी निकले। अब देखना होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट का बल्ला कितना बोलता है।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को हाल में ही भारतीय टीम में जगह मिली है। सूर्यकुमार यादव पर टीम की मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी। हालिया प्रदर्शन को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्वकप में जगह दी गई थी। सूर्यकुमार ने अभीतक मात्र तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले है। इस दौरान 62 के औसत से 124 रन बनाए है।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में पदार्पण किया। लेकिन उस मैच में अय्यर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उसके अगले ही मैच में अय्यर ने 88 रनों की पारी खेली। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा था। उसके बाद अय्यर ने कई अच्छी पारियां खेली। अब तक अय्यर ने 21 मुकाबले में 44.83 के औसत से 807 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक निकले। इस दौरे पर अय्यर से सबको बड़ी उम्मीदें होगी क्योंकि अय्यर अभी अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे है।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button