साइकिल के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 3 मजदूरों की जिंदा जलने से हुई मौत

Kanpur news:कानपुर में भीषण अग्निकांड हो गया। फजलगंज इलाके के गड़रियनपुरवा में साइकिल के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इसकी चपेट में आकर फैक्ट्री में फंसे 3 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि 3 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रेस्क्यू करके फैक्ट्री में फंसे 11 मजदूरों को बचा लिया।
पुलिस कमिश्नर और डीएम खुद मौके पर पहुंचे। इसके बाद हॉस्पिटल में घायलों का हाल लेने के लिए पहुंचे हैं।
फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी के मुताबिक एसके इंडस्ट्रीज के मालिक दीपक कटारिया हैं। उनकी फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाए जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे फैक्ट्री में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में फंसे मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया। आग के बीच फंसे 6 मजदूरों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इसमें से गंभीर रूप से झुलसे जय प्रकाश, नरेंद्र उर्फ दिन्नू सैनी और प्रदीप उर्फ राजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Kanpur news:जबकि 3 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद फैक्ट्री के अंदर से 5 और मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। 3 झुलस चुके हुए मजदूरों को हैलट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।



