छत्तीसगढ़: गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध के शक में युवक ने घर में घुसकर किया प्रिंसिपल की हत्या,फिर किया सरेंडर
Cg News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तारबाहर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवक ने प्रिंसिपल की हत्या कर दी। युवक को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड से प्रिंसिपल का अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने हत्या की प्लानिंग की और घर में घुसकर प्रिंसिपल के सिर पर पहले हथौड़े से चार बार वार किया। इसके बाद भी युवक को लगा कि उसकी मौत नहीं हुई, तब उसने सिर में गमला पटक दिया और जाते-जाते गले में ब्लैड मार दिया।
लिंक रोड निराला नगर के यश बैंक वाली गली में रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव (62) पचपेड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी अनिता श्रीवास्तव भी तिफरा के परसदा स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य हैं। घर में दोनों पति-पत्नी रहते थे और दो बच्चे शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। गुरुवार की रात उनकी पत्नी घर के ऊपरी मंजिल में थीं। उस समय प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च के पास थे। तभी किसी अनजान युवक ने उनके सिर में हमला कर दिया। विवाद होने की आवाज सुनकर सामने रहने वाले दीपक अग्रवाल की मां और भाई बाहर निकले। लेकिन, तब तक हमलावर भाग गया था और प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च में खून से लथपथ पड़े थे।
पड़ोसी ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
इस घटना की जानकारी होने के बाद दीपक अग्रवाल भी वहां पहुंच गया। उसने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस दौरान प्रदीप की पत्नी ऊपरी मंजिल में थी। तब उन्हें इस घटना की जानकारी ही नहीं थी। दीपक को लगा कि उन्हें बंधक बना लिया गया है। लिहाजा, उसने तत्काल पुलिस और संजीवनी 108 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक उनकी पत्नी नीचे आ गई थीं। पुलिसकर्मियों के साथ दीपक ने बाजू की दीवार से कूदकर गेट का ताला खोला। लेकिन, तब तक प्रदीप श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी। हत्या की खबर मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी संदीप पटेल, टीआई मनोज नायक भी मौके पर पहुंच गए।
Read more:पुलिस में इन पदों पर निकली भर्ती
हत्यारे की तलाश और खुद पहुंच गया थाना
इधर, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटाकर तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस संदेहियों की धरपकड़ कर आरोपी तक पहुंचती। इससे पहले ही सरकंडा के जोरापारा में रहने वाला उपेंद्र कौशिक (24) तारबाहर थाना सरेंडर करने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिस को पहले भरोसा ही नहीं हो रहा था कि वही आरोपी है। युवक मूलत: सिरगिट्टी क्षेत्र के हरदीकला का रहने वाला है और सरकंडा में रहकर पीटीएम में जॉब करता था।
आरोपी को शक था कि गर्लफ्रेंड से प्रिंसिपल का अवैध संबंध है
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी उपेंद्र कौशिक ने बताया कि वह सीएमडी कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की लड़की से उसकी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं। प्रदीप श्रीवास्तव जांजगीर-चांपा जिले में जब पदस्थ था, तब वह लड़की को पढ़ाता था। इसके चलते उसके घरवालों ने उसे स्थानीय अभिभावक बनाया था। उपेंद्र को शक था कि प्रिंसिपल उसकी गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध रखता है। इसी शक के चलते वह तीन दिन से मानसिक तनाव में था।
Cg News: गुरुवार की शाम उसने प्रिंसिपल की हत्या करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने शनिचरी बाजार से हथौड़ा खरीदा। वह ब्लेड भी खरीदकर रखा था। रात में प्रिंसिपल उस लड़की से मिलने गया था। इसी बीच मौका पाकर उपेंद्र उसके घर के बाजू में खाली जमीन में छिपा था। जैसे ही प्रिंसिपल रात में घर पहुंचा और गेट बंद कर अंदर गया। तब उसने पीछे से हथौड़े से सिर में हमला कर दिया, जिससे प्रिंसिपल जमीन में गिर गया। उसे लगा कि उसकी मौत नहीं हुई, तब उसने उनके सिर में गमला पटक दिया और फिर गले में ब्लेड से वार किया। इसके बाद वह फरार हो गया।



