*✍️साइकिलिंग करना सेहत के लिए होता है काफी फायदेमंद इसकी खूबियां जान आप रह जाएंगे हैरान….*

कुछ लोग साइकिल चलाने की बात को अपनी शान में गुस्ताखी समझते हैं लेकिन साइकिलिंग (Cycling) करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है, ये जान कर आप हैरान रह जाएंगे. शायद आप यह जानते हों कि कई लोग साइकिल इसलिए भी चलाते हैं क्योंकि उन्हें अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करना होता है लेकिन हम आपको बता दें कि इसके मोटापा घटाने और वजन कम करने के अलावा भी सेहत संबंधी कई सारे फायदे (Health Benefits) हैं.आपको जानकारी दे दें कि जामा इंटरनेशनल मेडिसिन (JAMA International Medicine) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार साइकिल चलाने से डायबिटीज (Diabetes) को बहुत हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. इसके साथ ही यह हृदय संबंधी रोगों से कई फीसदी तक बचाव करने में भी कारगर है. आपको बता दें कि शोध के लिए शोधकर्ता माथियास रीड-लार्सन (Mathias Ried-Larsen) की टीम ने 55 से 56 साल की उम्र के 7459 डायबिटीज से ग्रस्त व्यस्कों के हेल्थ डाटा (Health Data) की स्टडी की, जिसमें साल 1992 से लेकर वर्ष 2000 के दौरान 10 पश्चिमी यूरोपीय देशों (Western European countries) में रिकॉर्ड की गई हेल्थ हिस्ट्री, सोशियोडेमोग्राफिक (Health History and Sociodemographic) और जीवन शैली (Lifestyle) की जानकारी के बारे में अहम सवाल पूछे गए थे.आपको बता दें कि इस शोध से जुड़ी जानकारी के मुताबिक उन लोगों की संभावित हेल्थ जांच के 5 साल बाद किए गए सर्वे में मधुमेह से पीड़ित कुल 7459 में से सिर्फ 5423 ही इस स्टडी का अंत तक हिस्सा बन पाए. बता दें कि इस प्राइमरी विश्लेषण का फाइनल अपडेटेड 13 नवंबर, 2020 को आयोजित किया गया था. जानकारी के मुताबिक रिसर्च के खत्म होने तक 1600 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई थी.