सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी, आने लगा रिफंड का पैसा – RGH NEWS
देश

सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी, आने लगा रिफंड का पैसा

Sahara Refund सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के डिपॉजिटर्स के क्लेम अमाउंट को ट्रांसफर किया। जिस पर लाखों निवेशकों ने क्लेम के लिए अप्लाई किया था।

 

Read more: नदी में नहाते वक्त 2 युवक डूबे,एक की मौत दूसरे की तलाश जारी

Sahara Refund आपको बता दें कि सरकार ने मार्च में कहा था कि चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को उनका पैसा नौ माह में लौटा दिया जाएगा। जिसके बाद को-ऑपरेटिव में फंसे करोड़ों निवेशकों के पैसे की वापसी के लिए CRCS पोर्टल लॉन्च किया था। केंद्रीय मंत्री ने 112 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित कर दी है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का कहना है कि अब तक 18 लाख लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

 

Related Articles

Back to top button