सलमान खान को धमकी का मामला सुलझा, खुल गए सारे राज – RGH NEWS
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी का मामला सुलझा, खुल गए सारे राज

Salman Khan Threat Letter Case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर धमकी भरा खत मिलने का मामला सुलझ गया है. धमकी भरा खत मिलने के मामले में सौरभ महाकाल का नाम सामने आ रहा है, जिसे पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में लेटर का सारा सच उगल दिया है. बुधवार को पुणे की ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भगोड़े सौरभ महाकाल को MCOCA के तहत गिरफ्तार किया था. इस आरोपी के तार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से भी जुड़े हुए हैं. पुलिस इसके पीछे भी लगी हुई थी. अब उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल यह मालूम नहीं है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में उसकी कोई भूमिका थी या नहीं. लेकिन अब कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है.

Related Articles

Back to top button