सरकार ने तय किये कोविड टेस्ट के दाम

covid test price: देश में एक बार फिर कोविड ने दस्तक दी है। लगातार देश के कोई राज्यों से मिल रहे नए संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है। ताकि पहली और दूसरी लहर की तरह स्तिथि दोबारा न बने। दुनिया में जिस तरह से कोविड बढ़ रहा है। इसको देखते हुए केंद्र ने राज्य सरकारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। जिसको देखते हुए अब राज्य सरकार अपनी तरह से कोरोना के नए वैरिएंट से लड़ने की तरह कर रही है
यूपी सरकार ने तय किये कोविड टेस्ट के दाम
बढ़ते कोरोना को देखते हुए कोई राज्यों में दोबारा वक्सीनटाइओं को शुरू किया गया है। तो वही अब इसी क्रम में योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने हाल ही में कोरोना जांच के नाम पर प्राइवेट लैब की लूट-खसौट पर रोकथाम की मंशा से टेस्ट के दाम तय किए हैं ।जिसके तहत सभी प्राइवेट लैब में एंटीजन टेस्ट कराने के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा. RT-PCR टेस्ट के लिए 700 रुपए चुकाने होंगे. वहीं, घर से सैंपल कलेक्ट करने के लिए 900 रुपये चुकाने होंगे।
Read more:राजधानी में गिरा तापमान, तो मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
covid test price: केंद्र के निर्देश के बाद राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं. इसी कड़ी में बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर बैठक की. बैठक में योगी आदित्यनाथ ने राज्य में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने और संक्रमण के हर मामले की जीनोम सिक्वेसिंग कराने के निर्देश दिए।


