टेक्नोलोजी

सरकारी बैंक में कई पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स….

यूको बैंक (UCO Bank) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसके तहत बैंक सिक्योरिटी ऑफिसर (Security Officers), सीए (Chartered Accountants), इकोनॉमिस्ट (Economist), आईटी ऑफिसर (IT Officer) सहित 91 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.  इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट (Graduate), सीए (CA), बी.टेक (B.Tech) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर, 2020 निर्धारित है.

शैक्षिक योग्यता
सिक्योरिटी ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए. इंजीनियर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग होना

महत्त्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 27 अक्टूबर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 17 नवंबर 2020

आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये और एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों को शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.

कैसे होगा चयन?

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button