सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब खाते में आएगी इतनी सैलरी – RGH NEWS
देश

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब खाते में आएगी इतनी सैलरी

DA Arrears Latest Update सरकार में मार्च के महीने में देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस संबंध में वित्त ने भी मुहर लगा दी है। ये बढ़ोतरी एक जनवरी 2023 से लागू होगी। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का डीए एरियर मिलेगा

सरकार की ओर से डीए बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार के करीब 47।58 लाख कर्मचारियों और 69।76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। DA में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है। इससे सरकार पर सालाना 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा। सरकार हर 6 महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है।

Read more:  समूह की महिला श्रीमती बिंदा यादव ने बताया कि उन्होंने 1.5 क्विंटल गोबर बेची हैं, जिससे उनको 60-65 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है

बता दें कि केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों की सरकारों ने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। देश के कई राज्यों के कर्मचारियों को अब 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। इन राज्यों की सूची में झारखंड, गोवा, राजस्थान शामिल है। इन तीनों राज्यों के कर्मचारियों को अब 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA Arrears Latest Update डीए में हुई चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी इसे भी समझ लेते हैं। मान लीजिए कि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है। अगर 38 फीसदी के हिसाब से देखें, तो डीए 6,840 रुपये बनता है। वहीं, अगर 42 फीसदी के हिसाब से देखें, तो ये 7,560 रुपये बनेगा। यानी कर्मचारी की सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button