CG News: सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में हुई 5% की वृद्धि, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी…

CG Big Breakingमुख्यमंत्री निवास में चल रहा सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिया गया कई महत्वपूर्ण निर्णय। इसमें शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5%की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी। उन्होंने कैप्शन में लिखा-
“आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैं
इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।”

CG Big Breaking : बता दें कि कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अलावा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेंडिया, उमेश पटेल, कवासी लखमा, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे
Read more इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, हो सकते ये बड़े नुकसान…