देश

सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक रहेंगे बंद…सरकार ने दिया आदेश

Schools and colleges closed : नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इस समय यमुना नदी उफान पर है, जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिसके बाद दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही एसेंशियल सेवा देने वाले सभी सरकारी दफ्तर को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर रविवार तक वर्क फ्रॉम होम पर चलेंगे। उन्होंने प्राइवेट दफ्तर को भी रविवार तक Work-From-Home पर चलाने की सलाह दी है।

Read more: Raigarh News: भारी वाहन ने ली बालक की जान, आक्रोशित लोगों ने किया 3 घंटे चक्काजाम…

Schools and colleges closed: बता दें कि इससे पहले दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में दस और शाहदरा क्षेत्र में सात स्कूलों को 13 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया था। हर गुजरते घंटे के साथ स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। सबसे बड़ी बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के दफ्तर में यमुना के बाढ़ का पानी घुस गया है। रिंग रोड पर पानी आने के बाद कश्मीरी गेट जाने वाले रास्ते को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button