रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सभी बाजारों, दुकानों और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे तक बंद करने का आदेश

कराची।  Order to close the market till 9 pm : पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने ईंधन और बिजली बचाने के लिये देश के सबसे बड़े शहर कराची में सभी शॉपिंग मॉल, बाजार, शादी घर और रेस्तरां को जल्द बंद करने का निर्देश दिया है।

शुक्रवार को उठाए गए प्रांतीय सरकार के इस कदम का उद्देश्य देश में ऊर्जा संकट को दूर करना है, जिसके कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

Order to close the market till 9 pm  : गृह सचिव डॉ. सईद अहमद मंगनेजो ने कहा, ”हम ऊर्जा आपातकाल का सामना कर रहे हैं और हमें ऐसे उपाय करने की जरूरत है, जो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक हों।”

यह भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल के संकट पर सवाल…एडवांस पेमेंट लेकर भी खेप नहीं भेज रही कंपनियां,मुख्यमंत्री ने पूछा- क्या हम श्रीलंका जैसे हालत की ओर

मंगनेजो ने कहा कि सभी बाजारों, दुकानों और शॉपिंग मॉल को रात नौ बजे तक बंद करना होगा, जबकि शादी घर और रेस्तरां को भी रात साढ़े 10 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button