संविदाकर्मी हड़ताल और बर्खास्तगी पर CM का बड़ा बयान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

संविदाकर्मी हड़ताल और बर्खास्तगी पर CM का बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने संविदाकर्मी हड़ताल और बर्खास्तगी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। सरकारी कर्मचारी 4 प्रतिशत के लिए भी तरसते हैं। साथ ही कहा कि संविदा कर्मचारियों के लिए 27% की वृद्धि की गई है। फिर भी संविदाकर्मी हड़ताल क्यों कर रहे हैं ये समझ से परे है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 211 संविदाकर्मियों पर एस्मा लगाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदाकर्मी बीते 3 जुलाई से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार ने 11 जुलाई को हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य विभाग के कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया था।

26 जुलाई को कर्मचारियों ने किया था अनोखा प्रदर्शन

प्रदेश के सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल कर रहे संविदाकर्मी सरकार से संवाद करने के लिए नए-नए पैंतरे अजमा रहें हैं। संविदा कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को संवाद रैली निकाली थी। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने घुटनों का बल चलकर और दंडवत होकर संवाद रैली निकाली।

Related Articles

Back to top button