संतों का आशीर्वाद पाकर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

संतों का आशीर्वाद पाकर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

रायपुर, 05 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार जी के नेतृत्व में पहुना में पधारे महामण्डलेश्वर सर्वेश्वर दास जी, महंत त्रिवेणी दास जी, महंत दिव्यकांत दास जी, महंत राधेश्याम दास जी, महंत श्याम सुंदर दास जी, महंत नंदाचार्य जी, महंत विवेक गिरी जी, महंत सीताराम दास जी, महंत राम रूप दास जी का आशीर्वाद पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। मुख्यमंत्री ने संतगणों के दर्शन और उनसे प्राप्त आशीर्वाद को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि यह पल मेरे लिए बेहद प्रसन्नता का पल है। पूजनीय संतगणों के शुभागमन से उनके दर्शन और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त हुआ है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Related Articles

Back to top button