खेल

श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद के कप्तान

आईपीएल 2022 के लिए प्लेयर रिटेंशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान भी कर दिया है। तो कई टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया है। उनमें से एक नाम श्रेयस अय्यर का भी है। जिन्हें दिल्ली कैपिटल की टीम ने रिलीज कर दिया है। अब श्रेयस अय्यर ऑक्शन पूल में उतरेंगे और हो सकता है अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के वो कप्तान भी बन जाए। क्योंकि लखनऊ व अहमदाबाद 2 नई फ्रेंचाइजी आईपीएल 2022 में शिरकत करेंगी। ऐसे में दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है। लखनऊ फ्रेंचाइजी राहुल को कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। तो वहीं अहमदाबाद फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को कप्तान बना सकती है।

श्रेयस अय्यर के साथ बड़े खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है अहमदाबाद फ्रेंचाइजी

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद की बात करें तो अहमदाबाद बिल्कुल नई फ्रेंचाइजी है। टीम पहले सीजन में ऐसे खिलाड़ियों को चुनना चाहेगी जो अच्छा प्रदर्शन करें। आईपीएल की 8 टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। ऐसे में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के पास एक बड़ा मौका है कि वह उन बड़े रिलीज खिलाड़ियों को ऑक्शन पुल से खरीदे और एक बेहतरीन टीम आईपीएल 2022 के लिए बनाएं। क्योंकि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के पास अभी पूरा पर्स रहेगा और टीम खिलाड़ियों पर पैसा भी खर्च कर सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button