शिखर धवन की वापसी में खलल?साउथ अफ्रीका के खिलाफ जल्द होगा टीम का ऐलान – RGH NEWS
खेल

शिखर धवन की वापसी में खलल?साउथ अफ्रीका के खिलाफ जल्द होगा टीम का ऐलान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले देश में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी पर हर किसी की नज़रें हैं. इस टूर्नामेंट में किया जा रहा प्रदर्शन वनडे सीरीज के चयन के लिए काफी अहम होगा. माना जा रहा था कि शिखर धवन की वनडे टीम में वापसी हो सकती है और वह साउथ अफ्रीका का दौरा कर सकते हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में शिखर धवन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, अभी उनके बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं निकला है. दिल्ली की ओर से खेलते हुए शिखर धवन ने पिछली तीन पारियों में 14, 12, 0 रन ही बना पाए हैं.

ऐसे में शिखर धवन की वापसी पर संशय इसलिए हो रहा है, क्योंकि दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऋतुराज लगातार तीन शतक जड़ चुके हैं, जबकि वेंकटेश ने अभी दो शतक जड़ दिए हैं.

यही कारण है कि ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में चयन के लिए अपना दावा ठोक दिया है. तीन मैचों की सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ बतौर ओपनर अपने दावेदारी ठोक रहे हैं, तो वहीं वेंकटेश अय्यर बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जगह लेना चाहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button