कोरबा

शिक्षक ने की आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज

Korba News: कोरबा. जिले के आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में शिक्षक संदीप अग्रवाल पर सहायक आयुक्त ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम घरीपखना का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Read more: मुख्यमंत्री के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से किया आत्मीय स्वागत

 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ग्राम घरीपखना के प्रीमेट्रिक आदिवासी छात्रावास में दो बच्चियों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था. अधिक्षिका की शिकायत पर आदिवासी विकास कोरबा ने जांच टीम गठित कर जांच के बाद दोषी पाए जाने पर शिक्षक संदीप अग्रवाल को निलंबित किया गया था.

 

 

Korba News :इस मामले में अब आदिवासी विकास कोरबा के सहायक आयुक्त ने दोषी शिक्षक पर स्थानीय थाना कटघोरा में एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button