खेल

शाहरुख खान ने धोनी के लिए कहा था- मैं तो धोनी को अपना पजामा बेच कर भी खरीद लूं

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी बहुत पॉपुलर हैं और उन्हें हर कोई अब भी दुनिया का बेहतरीन कप्तान मानता है. 40 साल की उम्र में भी धोनी ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चौथी बार चैम्पियन बनाया था. इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को IPL 2022 सीजन के लिए रिटेन किया है. एक समय ऐसा था, जब बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान महेंद्र सिंह धोनी के लिए अपना पजामा बेचने के लिए भी तैयार हो गए थे.

मैं तो धोनी को अपना पजामा बेच के भी खरीद लूं’

आईपीएल 2017 की नीलामी के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह आईपीएल में अपनी टीम के लिए धोनी जैसा गतिशील लीडर खरीदने के लिए अपने कपड़े बेचने के लिए भी तैयार हैं.

 

धोनी को लेकर फैंस का दीवानगी कम नहीं हुई

 

शाहरुख खान ने कहा, ‘यार मैं तो उसको अपना पजामा बेच के भी खरीद लूं, वो आए तो ऑक्शन में.’ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी को लेकर फैंस का दीवानगी कम नहीं हुई. अब भी लोग उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं. धोनी एक ऐसे क्रिकेटर की जिनके दीवाने बॉलीवुड स्टार्स भी हैं. महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ बेहतरीन क्रिकेटर हैं बल्कि वे एक जाबांज आर्मी ऑफिसर भी हैं. वह कश्मीर घाटी में ड्यूटी भी कर चुके हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button