शादी कराने वाले पंडित के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन – RGH NEWS
अन्य खबर

शादी कराने वाले पंडित के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन

सिरोंज : मध्यप्रदेश में एक दुल्हन पंडित के साथ भागने का मामला सामने आया है। दो सप्ताह पहले जिस पंडित ने दुल्हन की शादी के लिए मंत्र पढ़े थे, वह उसी पंडित के साथ भाग गई। 23 मई को जब लोग देश में हुए आम चुनाव के नतीजे जानने में व्यस्त थे तभी एक ऐसी चौकाने वाली घटना सामने आई जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
विनोद महाराज नाम के पंडित ने बीती 7 मई को एक महिला की शादी करवाई थी और इसी क्षेत्र में वह 23 मई को एक अन्य शादी करवाने के लिए भी पहुंचे थे। हालांकि पंडित जी 23 मई को हो रही शादी के दौरान नदारद दिखे। लोगों ने पंडित जी को ढूंढना शुरु किया ही था कि तभी 21 वर्षीय महिला के लापता होने की बात भी सामने आई।
महिला के परिवार वालों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरु की। रिवाज के मुताबिक विदाई के तीन दिन बाद महिला अपने माता-पिता के घर पर वापस आई थी।
 
 
मामले की पड़ताल के दौरान पता चला कि बीते 2 साल से पंडित और महिला रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट के अनुसार पंडित पहले ही विवाहित है और उसके 2 बच्चे भी हैं। असथ गांव के एक मंदिर में विनोद महाराज पंडित के तौर पर पूजा पाठ करते थे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला 30 हजार रुपए के कैश और 1.5 लाख रुपए के गहनो के साथ भागी है।
 
 
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button