मनोरंजन

शहनाज को आई सिद्धार्थ की याद,कैप्शन में कही दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली: Sidharth Shukla को इस दुनिया से विदा हुए 2 महीना का वक्त होने वाला है, लेकिन फैंस आज भी इस सच को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनका चहेता एक्टर अब उनके बीच नहीं रहा. बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से हुई थी. दोनों की केमिस्ट्री कुछ ऐसी थी कि फैंस हमेशा उन्हें साथ देखने के लिए बेचैन रहते थे. इसी बीच शहनाज गिल का पहला पोस्ट सामने आ गया है. शहनाज गिल पोस्ट देखने के बाद फैंस इमोशनल हो रहे हैं.

शहनाज को आई सिद्धार्थ की याद

सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बुरी तरह टूट गईं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली शहनाज ने सिद्धार्थ के निधन के बाद से एक भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किया है. अब जाकर उनका पहला पोस्ट सामने आया है, जो काफी इमोशनल है. शहनाज गिल ने अपने इस पोस्ट में सिद्धार्थ के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है. इसमें सिद्धार्थ शुक्ला खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं. वो शहनाज गिल की गोद में लेटे नजर आ रहे हैं.  ये तस्वीर उनके बिग बॉस के दिनों की याद दिला रही है.

कैप्शन में कही दिल छू लेने वाली बात

इस फोटो पर लिखा है, ‘तू यहीं है…सिद्धार्थ शुक्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि.’ इसके साथ ही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)  ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘तू मेरा है और मेरा ही रहेगा.’ शहनाज गिल ये बात हमेशा सिद्धार्थ से कहा करती थीं. ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शहनाज गिल का ये बात कहते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि शहनाज का कोई म्यूजिक वीडियो शुक्रवार को लॉन्च होने वाला है, जिसके माध्यम से वो एक बार फिर सिद्धार्थ को याद करेंगी.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button