मनोरंजन

*✍️वेव मॉल में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़…पकड़े गए 28 युवक-युवतियां… 1 दिन का लगता था कीमत 5 से 6 हजार पढ़ें पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS नोएडा पुलिस ने सेक्टर-18 स्थित वेव मॉल  के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट  का खुलासा किया है. पुलिस ने स्पा सेंटर से 28 युवक-युवतियों को पकड़ा है. इनमें स्पा संचालक सहित छह युवक भी शामिल हैं. पुलिस ने स्पा सेंटर से तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं.दरअसल, नोएडा पुलिस को पिछले काफी समय से सेक्टर-18 स्थित वेब मॉल में आनंदा स्पा सेंटर में गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने बुधवार रात स्पा सेंटर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मॉल में अफरा तफरी मच गई. पुलिस ने स्पा सेंटर से 14 युवक और 14 युवतियों को पकड़ा है. स्पा संचालक सुशील और उसका दोस्त व चार ग्राहक भी पुलिस के हत्थे चढ़ हैं.

लंबे समय से मिल रही थी पुलिस को शिकायत
पुलिस को लंबे समय से वेव मॉल में चल रहे आनंदा स्पा सेंटर की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां सेक्स रैकेट चलता पाया। पुलिस ने मौके से 14 युवक और 14 युवतियों को पकड़ा। वहीं स्पा संचालक सुशील उसके दोस्त और अन्य 4 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया।

5 से 6 हजार में वसूलती थीं युवतियां
पूछताछ में पता चला है कि स्पा सेंटर में आने वाले युवतियां प्रति ग्राहक 5000 से 6000 हजार रुपये वसूल करती थीं। पुलिस ने युवतियों के पास मोबाइल, लैपटॉप व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि मोबाइल और लैपटॉप में ग्राहकों का डाटा शामिल है। सामने आ रहा है कि स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

वेब मॉल में संचालित स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान 28 युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। इनमें से स्पा संचालक सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। – रणविजय सिंह, एडीसीपी

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button